RAIGARH

जिला कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण का प्रथम सम्मेलन एवं होली मिलन 1 मार्च को कांग्रेस का संगठन विस्तार और संघर्ष की रणनीति पर होगा मंथन



रायगढ़ / जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की नवगठित कार्यकारिणी का प्रथम सम्मेलन, होली मिलन समारोह एवं संगठनात्मक रणनीति बैठक 1 मार्च 2026 को कांग्रेस भवन रायगढ़ में आयोजित की जा रही है। यह आयोजन संगठनात्मक ऊर्जा, राजनीतिक धार और जनसंघर्ष की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के दिशा-निर्देश पर प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट कहा गया है कि यह केवल एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि संगठन की ताकत, एकजुटता और आगामी राजनीतिक संघर्षों का निर्णायक मंच होगा। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर आक्रामक और स्पष्ट रणनीति तय की जाएगी—बूथ स्तर तक संगठन का सशक्त विस्तार, निष्क्रिय इकाइयों का पुनर्गठन और सक्रियता अभियान, आगामी जनआंदोलनों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा, घर-घर जनसंपर्क अभियान की ठोस कार्ययोजना, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष की दिशा तय किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल के द्वारा जारी सूचना में दो टूक शब्दों में कहा गया है कि अब संगठन केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष को तेज किया जाएगा।

  • होली मिलन के साथ एकता और संकल्प का संदेश*

राजनीतिक चर्चा के साथ होली मिलन समारोह भी आयोजित होगा, जहां आपसी समन्वय, भाईचारे और संगठनात्मक एकता को नई मजबूती दी जाएगी। यह आयोजन रंगों के साथ-साथ संघर्ष और संकल्प का प्रतीक बनेगा।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के समस्त नव नियुक्त पदाधिकारीगण,ब्लॉक अध्यक्षगण,प्रकोष्ठ अध्यक्षगण,मंडल अध्यक्षगण,
जनप्रतिनिधिगण नगर पंचायत नगर निगम और नगर पालिका के पार्षद गण एवं सम कार्यकर्ताओं
को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी का स्पष्ट संदेश है कि यह समय निष्क्रियता का नहीं, बल्कि सक्रियता और जवाबदेही का है। जो संगठन में हैं, उन्हें मैदान में दिखना भी होगा।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking