RAIGARH

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही


रायगढ़ /कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध महुआ शराब की प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 08/03/2026 को आबकारी वृत्त – रायगढ़(उत्तर)अन्तर्गत ग्राम-काँटाहरदी निवासी ओमप्रकाश सिदार,पिता- उमित सिदार के मकान की जाँच कार्यवाही के दौरान घर से कुल 10.00 लीटर महुआ शराब (बाजार मूल्य – 2000/-) के साथ गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध धारा- 34(1 )(क) 34 (2)(क) 59 (क) अपराध क्रमांक -174/25 अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की गयी ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक अंकित अग्रवाल, मुख्य आरक्षक तुलेश्वर राठौर वाहन चालक मिलाप तिग्गा का विशेष योगदान रहा।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking