RAIGARH
अवैध महुआ शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

रायगढ़ / कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध महुआ शराब परिवहन की प्राप्त शिकायत के आधार पर दिनांक 09/03/2026 को आबकारी वृत्त – रायगढ़ (उत्तर) अन्तर्गत ग्राम- कलमी मुख्य मार्ग पर ग्राम कलमी की ओर से आ रही वाहनों की सघन जाँच मे वाहन सवार ग्राम- कलमी निवासी कृष्ण कुमार चौहान के लाल-काले रंग का बजाज पल्सर मोटर साइकल CG 13 BG 9416 को रोक कर जाँच करने पर वाहन के हैंडल पर लटकाये हुए एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले के अंदर रखे पारदर्शी पालीथीन पन्नी मे भरा कुल 10.00 ली. महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्यवाही की गयी ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक अंकित अग्रवाल, मुख्य आरक्षक तुलेश्वर राठौर वाहन चालक मिलाप तिग्गा का सराहनीय योगदान रहा।।
