RAIGARH

महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड क्र. 11 में 34.75 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन की

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए महापौर जीववर्धन चौहान ने 34 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पांच निर्माण कार्यों की रोड, नाली एवं शेड निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। बताया गया कि इन विकास कार्यों के लिए हाल ही में रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर जीववर्धन चौहान ने कहा कि जब से रायगढ़ के विधायक के रूप में ओपी चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली है, तब से शहर के विकास को नई दिशा और गति मिली है तथा रायगढ़ की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में लगातार बड़े-बड़े विकास कार्य और महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, जिससे शहर के समग्र विकास को मजबूती मिल रही है और हर वार्ड में विकास की रफ्तार तेज हुई है। महापौर ने आगे कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना नगर निगम की पहली जिम्मेदारी है। आने वाले समय में भी शहर के सभी वार्डों में इसी तरह विकास कार्यों को गति देते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, क्षेत्र की पार्षद अन्नु सारथी, भागीरथी सारथी, गंगाधर सोनीवानी, नेहरू सारथी, वासुदेव सारथी, भूपदेव सारथी,सुरेंद्र निषाद, राजेंद्र बेहरा,घनश्याम सारथी, नित्या बरेठ, बजरंग बेहरा, इंद्रजीत बेहरा, श्याम सुंदर महेश, भानू सारथी, अनिल सारथी, छुटका सारथी, रमेश सारथी, बबली वर्मा, अजीत बरेठ सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking