RAIGARH

जिला अध्यक्ष नेगी के निर्देश पर ब्लॉक 9 प्रभारी और 9 सहप्रभारीयों की नियुक्ति

कांग्रेस संगठन में जवाबदेही तय, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने जारी किया सूची

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के निर्देश पर संगठन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने ब्लॉक प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बहुप्रतीक्षित सूची 19 मार्च बुधवार को जारी कर दी है।
इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से निर्णायक माना जा रहा है, जहां कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को पूरी ताकत के साथ सक्रिय किया जाएगा। यह फैसला सीधे तौर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर काफी गंभीर हैं नेगी लगातार संगठन के सभी प्रकोष्ठ मोर्चा और विभागों के कामकाज पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। लंबे समय से खाली प्रकोष्ठों को जल्द भरा जाएगा एवं निष्क्रिय प्रकोष्ठ अध्यक्षों को भी बदल जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ मोर्चा और विभाग के गतिविधियों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसे जल्दी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। संभावना यह जताई जा रही है कि नवरात्रि के बाद कई प्रकोष्ठ और मोर्चे में नई नीतियों को स्वीकृति मिल जाएगी।

इन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार—पुसौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का किरण पंडा को (प्रभारी), किशोर कसेर को (सह प्रभारी) धरमजयगढ़: मुकुंद मुरारी पटनायक को (प्रभारी), गुलाबी सिदार को (सह प्रभारी)
घरघोड़ा का सत्यदेव गुप्ता को (प्रभारी), बिहारी पटेल को (सह प्रभारी) खरसिया शहर का ठंडाराम बेहरा को (प्रभारी), मनीष शर्मा को (सह प्रभारी) खरसिया ग्रामीण का ओम सागर पटेल को (प्रभारी), अवध पटेल को (सह प्रभारी) लैलूंगा का यूसुफ छाया को (प्रभारी), बबलू साहू को (सह प्रभारी) कापू का सुरेंद्र चौधरी को (प्रभारी), देवेंद्र शर्मा (सह प्रभारी) तमनार का योगेंद्र यादव को (प्रभारी), सौरभ अग्रवाल को (सह प्रभारी)
कोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सुखदेव डनसेना को (प्रभारी), नवीन पटेल को (सह प्रभारी) बनाया गया है।

दो दिन में रिपोर्ट, जमीनी एक्शन अनिवार्य
जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि सभी ब्लॉक प्रभारी और सह प्रभारी अगले दो दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करेंगे,और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक लेकर संगठन सृजन अभियान को गति देंगे।
ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समन्वय कर मंडल एवं सेक्टर स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करनी होगी।
क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण करना होगा।
पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बूथ, वार्ड और पंचायत स्तर पर बैठक कर सर्वसम्मति से कमेटियों का गठन करना अनिवार्य किया गया है।
जिला अध्यक्ष नेगी का साफ संदेश
बूथ तक कांग्रेस संगठन का सीधी पकड़ को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अब पूरी तरह संगठन मोड पर आ गई है। जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने यह साफ संदेश दिया गया है कि अब संगठन केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जवाबदेह ढांचे के रूप में खड़ा किया जाएगा। इसीलिए जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को ब्लॉकों में जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके बाद कांग्रेस सभी प्रकोष्ठ तथा मोर्चा के प्रभारी की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता
संगठन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने स्पष्ट किया है कि “हर ब्लॉक में सक्रियता, हर बूथ पर मजबूती और हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करना ही लक्ष्य है।” कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी जी के दिशा निर्देश पर लगातार काम किया जा रहा है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking