RAIGARH

रायगढ़  सभापति का चुनाव कल


रायगढ़। छत्तीसगढ़ नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 (ख) धारा 18 (यथा संशोधित 2024) एवं धारा 403(4) तथा सहपठित छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अध्यक्ष (स्पीकर)का निर्वाचन नियम 1998( यथा संशोधित 2025) के अनुसरण में अध्यक्ष (स्पीकर) तथा अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन 10 मार्च 2025 दिन सोमवार को प्रथम सम्मिलन में होगा।
निगम सभाकक्ष में निर्वाचन की प्रक्रिया में दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति हेतु नाम निर्देशन प्रस्तुतीकरण होगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक नाम निर्देशों की सूचना जांच की जाएगी। दोपहर 12:30 से दोपहर 1:00 बजे तक अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। दोपहर 1:15 से वैद्य नाम निर्देशन पत्रों की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 1:15 बजे से 2:00 बजे तक मत पत्रों को तैयार किया जाना होगा। दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गुप्त मतदान की प्रक्रिया होगी। शाम 4:00 बजे मतगणना और उसके पश्चात परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking