आयुक्त ने जनगणना कार्यों का किया अवलोकन

रायगढ़ /कमिश्नर बृजेश क्षत्रिय ने जनगणना कार्य का अवलोकन किया। वर्तमान में जनगणना कार्य अंतर्गत सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी वार्ड वाइज ब्लॉक काटने के लिए लगाई गई है। नगर निगम अंतर्गत 48 प्लस बाह्यवृद्धि 3 वर्ड, जिसमें कलमी, बेंद्राचूआ और बड़े अतर मुड़ा शामिल है। वर्तमान में 48 + 3 वार्ड कुल 51 वार्ड में लगभग 2 लाख 50 हजार जनसंख्या निवासरत हैं। इसमें प्रत्येक वार्ड में 700 से 800 जनसंख्या अंतर्गत वार्ड के एक ब्लॉक निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए सभी वार्ड प्रभारी को उनके संबंधित वार्डों के ब्लॉक काटने के कार्य दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने गूगल मैप के माध्यम से ब्लॉक की स्थिति एवं संख्या का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी कर रहे सभी वार्ड प्रभारी को उनके वार्डो की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए गंभीरता से ब्लॉक काटने संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए।
