RAIGARH

कल रायगढ़ में निकलेगा ऐतिहासिक श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा

रायगढ़ / 27 मार्च यानी कल का दिन सर्व हिन्दू समाज से जुड़े लोग रायगढ़ में एक नया इतिहास रचेंगे। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशी में कला और संस्कार धानी नगरी को राममय बनाने की तैयारी हो चुकी है। रामनवमी की शाम 60 से अधिक समाज और संस्था से जुड़े लोग झांकी निकालते हुए एकता की मिसाल कायम करेंगे, वहीं छत्तीसगढ़ सहित दीगर राज्य से भी आमंत्रित कलाकारों की टीम श्रीरामनवमी शोभायात्रा की शान बढ़ाएंगी। आज शहर के अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रीरामनवमी आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 2014 से शुरू हुआ यह सफर अब रायगढ़ की आन, बान और शान बन चुका है। इस वर्ष 60 से अधिक बिरादरी और संस्था के प्रतिनिधि श्रीरामनवमी शोभायात्रा में शामिल होकर इतिहास रचेंगे। रायगढ़ के जिस चौक-चौराहे से शोभायात्रा निकलेगी, वहां लाइटिंग और तोरण की विशेष व्यवस्था से पूरा रायगढ़ राममय हो गया है। कलेक्टर और एसएसपी के साथ हुई बैठक में उन्होंने भरपूर सहयोग देने का ठोस आश्वासन दिया। कल शोभायात्रा में प्रशासन की पहल से शहर 3 में 4 जगह एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें डॉक्टर्स और चिकित्सा दल मौजूद रहते हुए आपातकालीन समय में मोर्चा सम्हालेंगे। आपको बता दे कि श्रीरामनवमी शोभायात्रा में पंजाब पाइप बैंड, काला हांडी कटप्पा, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, कोलकाता के कार्टून, आदिवासी नृत्य समेत दर्जनभर ऐसे कार्यक्रम होंगे, जो लोगों को न केवल मनोरंजन करेंगे, बल्कि रोमांचक अखाड़ेबाजी का नजारा भी सड़कों पर दिखेगा। शहर के नटवर स्कूल मैदान से निकलकर रामलीला मैदान में समापन तक शोभायात्रा जिन सड़कों पर निकलेगी, वहां और आसपास इलाके में सुबह से लेकर रात तक न केवल पुलिस का पहरा रहेगा, बल्कि जिला और पुलिस प्रशासन के कर्मचारी से लेकर जिम्मेदार अफसर भी मॉनिटरिंग कर शांति व्यवस्था बहाली के लिए सक्रिय रहेंगे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking