श्रीरामनवमी भव्य शोभायात्रा वार्ड नंबर 9 से निकाला गया

रायगढ़ / मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जन्म उत्सव के उपलक्ष में श्रीरामनवमी भव्य शोभायात्रा वार्ड नंबर 9 के पार्षद अमित शर्मा के नेतृत्व में इस वर्ष पहली बार नवरात्रि का शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें बाहर से आए कलाकार A.E सिनेमा के प्रसिद्ध गायक कुमार गब्बर जो की हिंदी छत्तीसगढ़ी भोजपुरी गानों का कई एल्बम और पिक्चर में काम किए हैं। छत्तीसगढ़ी पिक्चर के हीरो राजेंद्र तिवारी इप्टा के सीनियर कलाकार विवेकानंद प्रधान रायगढ़ से लोकल गायक सोनू गुप्ता अपने कला का जादू दिखाए।जहां चारों ओर आधुनिक वाद्य यंत्रों का जाल था वही कुमार गब्बर के भजन में सच्ची श्रद्धा अपने मन में राम को बसा के लोग झूम रहे थे। श्रीराम जी का गाना मां चंद्रहासिनी, समलेश्वरी माता के चरणों में अपना सेवा गीत अर्पण किया गया। वहीं श्री राम नवमी शोभायात्रा का का कई जगह भव्य स्वागत भी किया गया। प्रदीप चौहान के द्वारा फलों का स्टॉल लगाया गया। विश्व हिंदू परिषद के द्वार वार्ड नं. 9 के रैली का स्वागत किया गया। लीची जूस ठंडा पानी का भी व्यवस्था किया गया था। श्रीरामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा सरवन सिदार,शैलेंद्र राज,बीवी गोस्वामी,चिंटू साबरी की। शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण सीता की पालकी की झांकी भी निकाली गई। वापसी में सभी के लिए पूरी सब्जी भंडारा का भी आयोजन रखा गया। इस शोभा यात्रा में विशेष रूप से जो लोग शामिल हुए और अपना योगदान दिए।गजानंद साहू, शिव हलवाई,बबला बैरागी, मंजू यादव,सोनू यादव प्रदीप चौहान,ममता उरांव,सुनीति उरांव पुष्पा प्रधान,अनीता मासी,सविता उरांव,गोपाल मालाकार,गुलाब शर्मा,सरोज यादव,रानी मालाकार,उमा साहू,ज्योति केसर सहित वार्ड के सभी लोग भारी संख्या में श्रीरामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए।
