RAIGARH

हर्बल गुलाल विक्रय कर स्व-सहायता समूह की महिलाएं हो रही है आर्थिक रूप से सशक्त

एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने महिला स्व-सहायता समूह के स्टॉल से खरीदी हर्बल गुलाल

रायगढ़, 11 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियां संचालित कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। वहीं महिलाएं विभिन्न सीजन एवं मांग अनुसार भी सामग्रियों का निर्माण कर आय अर्जित कर रही है।
आगामी होली के मद्देनजर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ज्वाला महिला स्व-सहायता समूह ग्राम गोपालपुर की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है। साथ ही बाजार में मिलने वाले रासायनिक रंगों से बने गुलाल के बीच में प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल से सुरक्षित होली मनाने का संदेश भी दे रही है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के ज्वाला महिला स्व-सहायता समूह ग्राम गोपालपुर कोरियादादर द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में हर्बल गुलाल एवं खाद्य सामग्री का स्टॉल लगाए थे। एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े ने स्टॉल का अवलोकन कर प्राकृतिक रंगों से बने हर्बल गुलाल की खरीदी भी की। साथ ही कलेक्टोरेट कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने भी हर्बल गुलाल की खरीदी की।
समूह की श्रीमती ऋतु बंजारे एवं श्रीमती सरिता टंडन ने बताया कि रायगढ़ में तीन अन्य समूह द्वारा हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके समूह में लगभग 1 क्विंटल हर्बल गुलाल बनाए गए है। जिसका विभिन्न स्थानों में स्टॉल लगाकर ब्रिकी की जा रही है, वही बिलासपुर में लगे सरस मेला में भी लगभग 50 किलो हर्बल गुलाल विक्रय के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि जय मां बंजारी स्व- सहायता समूह खैरपुर, सीतापुर, साईं महिला स्व-सहायता समूह टारपाली द्वारा लगभग 1.75 क्ंिवटल से अधिक हर्बल गुलाल बनाया गया है। गत वर्ष उन्होंने 15 हजार तक की बिक्री की थी। इसी तरह अन्य समूहों ने भी 15-20 हजार तक की हर्बल गुलाल की ब्रिकी की है। समूह की महिलाओं ने बताया कि वे हर्बल गुलाल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के फल, फूल एवं पत्तों का उपयोग करते है। जिसके गेंदा, गुलाब एवं पलाश, हल्दी, चुकंदर के साथ नीम पत्ते शामिल है। जिससे यह पूरी तरह से प्राकृतिक होने के साथ त्वचा के लिए सुरक्षित होता है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking