RAIGARH

महापौर जीवर्धन चौहान की पहल से शहर में बनेगा फुल बाजार

जयस्तंभ चौक के पास निर्धारित स्थान, अस्थायी बाजार से यातायात समस्या को मिलेगी राहत

रायगढ़।शहर में सड़क किनारे लगने वाली फूल दुकानों से उत्पन्न अव्यवस्था और यातायात बाधा को दूर करने के लिए महापौर जीवर्धन चौहान ने एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल की है। अब एसपी कार्यालय के बगल जयस्तंभ चौक के समीप “फूल बाजार” के नाम से एक निर्धारित स्थान चिन्हित किया गया है, जहां फूल विक्रेताओं को अस्थायी रूप से अपनी दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी।महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ, पार्षद पति मुक्कू यादव निगम कार्यालय से पैदल स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त स्थल को शीघ्र व्यवस्थित किया जाए। साथ ही आसपास के कॉम्प्लेक्स संचालकों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।महापौर ने बताया कि सड़क पर फूल दुकानों के कारण विशेषकर महिलाओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और यातायात भी प्रभावित होता है। ऐसे में अस्थायी फूल बाजार प्रारंभ होने से एक ओर जहां शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को भी एक निर्धारित स्थान मिलेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे।महापौर जीवर्धन चौहान की यह पहल शहर के सुव्यवस्थित विकास, जनसुविधा और व्यापारिक हितों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। निश्चित ही इस निर्णय से शहरवासियों एवं व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा और शहर की सुंदरता व व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking