RAIGARH

दुर्गा मंदिर रामलीला मैदान से कर नापते हुए बजरंग पारा हनुमान मंदिर पहुंचे मंजूल दीक्षित

हनुमान जन्मोत्सव पर दिखा भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम

दंडवत प्रणाम कर टेका माथा, क्षेत्र की खुशहाली की मांगी दुआ

रायगढ़। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के वरिष्ठ व लोकप्रिय समाजसेवी मंजुल दीक्षित मां दुर्गा मंदिर, रामलीला मैदान से बजरंगपारा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर तक कर नापते हुए पहुंचे और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए हनुमान मंदिर में माथा टेक कर अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक व श्रद्धालु साथ रहे और रास्ते भर पवनसुत हनुमानजी के जयकारे लगाते रहे। मंजूल की कठिन साधना और अटूट विश्वास के सैकड़़ों लोग गवाही बने।

शहर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से रात तक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदर कांड पाठ, भंडारा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस बीच रामलीला मैदान व बजरंपारा क्षेत्र में आस्था व विश्वास के साथ भक्ति व शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के हर वर्ग में लोकप्रिय समाजसेवी मंजूल दीक्षित शहर सहित प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि के लिए कड़ा संकल्प लिया था, जिसे उन्होंने हनुमान जन्मोत्सव पर पूरा किया। उन्होंने माँ दुर्गा मंदिर रामलीला मैदान से लेकर संकटमोचन हनुमान मंदिर, बजरंग पारा तक कर नापते हुए मार्ग तय किया। चिलचिलाती धूप और कठिन डगर की परवाह किए बिना उन्होंने पूरे भक्ति भाव के साथ अपना यह संकल्प पूरा किया और हनुमानजी के दरबार तक अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान पूरा रास्ता बजरंग बली के जयकारे से गूंज रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था उनके साथ-साथ चलता रहा। संकटमोचन मंदिर पहुँचने के पश्चात उन्होंने पवनपुत्र श्री हनुमान के चरणों में 27 नारियल अर्पित किए। मंदिर परिसर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रार्थना की कि सभी के जीवन से संकटों का नाश हो और खुशहाली का संचार हो।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking