RAIGARH

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार- अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए

🚨 खरसिया में मोबाइल से क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे किशोर बालक को चौकी पुलिस ने पकड़ा, खाईवाल फरार

🚨 चूना भट्ठी कोतरारोड़ में जुआ फड़ पर रेड — 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी, 8 मोबाइल और 5 बाइक जब्त

🚨 जुआ-सट्टा के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सतत कार्रवाई — लाखों की संपत्ति जब्त, “ऑपरेशन अंकुश” में सख्ती जारी

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — जिले में जुआ और सट्टा के अवैध कारोबार पर पुलिस जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई कर रही है, कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी *7 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 06.04.2026 को खरसिया एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सट्टा और जुआ के मामलों में आरोपियों को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

🔹 मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा नोट करते किशोर को चौकी खरसिया पुलिस ने पकड़ा — खाईवाल की तलाश जारी चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया शहर में एक युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा नोट कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिविल अस्पताल मेन रोड के सामने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी में उसके कब्जे से 02 मोबाइल (रियलमी 71 एवं सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा) बरामद किए गए। मोबाइल जांच में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा लेन-देन, फोनपे ट्रांजैक्शन लिंक, तथा सट्टा आईडी-पासवर्ड से संबंधित डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए। पूछताछ में संदेही ने सट्टा खाईवाल रवि राठौर द्वारा आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराकर सट्टा लिखना स्वीकार किया। मौके से नगद 3,300 रुपये एवं हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 सी 9780 जप्त की गई। पकड़ा गया संदेही किशोर (उम्र 17 वर्ष 6 माह) पाया गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी रवि राठौर फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिंह सिदार, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर, सिदार सिंह एवं मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुल लगभग 1,13,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।

🔹 कोतरारोड़ में जुआ फड़ पर संयुक्त रेड — 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त इसी कड़ी में थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतरारोड़ चूना भट्ठी क्षेत्र में जुआ रेड की कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बाल्टी कारखाना के पास घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में 1. राजेश देवांगन पिता नोहर प्रसाद देवांगन उम्र 55 साल साकिन कोतरारोड बैकुण्ठपुर, 2. सुरेश कुमार साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 44 साल साकिन कलमी थाना कोतरारोड, 3. नरेश कुमार यादव पिता रामचरण यादव उम्र 45 साल साकिन बैकुण्ठपुर बाउली कुआ रायगढ थाना कोतवाली रायगढ, 4. पदमबीर सिंह पिता स्व0 राजेन्द्र कुमार राज उम्र 42 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ, 05. लक्ष्मण दास महंत पिता भग्गुदास महंत उम्र 39 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ, 06. विनोद सिंह पिता जयचंद सिंह उम्र 60 साल साकिन बैकुण्ठपुर भुतबधानं तालाब के पास रायगढ थाना कोतवाली रायगढ, 07. राजेश कुमार मिश्रा पिता गिरजा प्रसाद मिश्रा उम्र 48 साल साकिन कोतरारोड राजीवनगर दुध डेयरी के पास रायगढ, 08. फुलंचद तिवारी पिता आर0आर0 तिवारी उम्र 72 साल साकिन रामभांठा संजय मैदार रायगढ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 9,020 रुपये नगद, 08 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश एवं 05 मोटरसाइकिल जप्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, मनोज पटनायक सहित कोतवाली एवं पुलिस लाइन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश *“ऑपरेशन अंकुश के तहत जिले में जुआ और सट्टा के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से सट्टा-जुआ संचालित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे गतिविधियों में संलिप्त लोग तत्काल इसे बंद करें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking