RAIGARH

“चाय पर चर्चा” के साथ युवा प्रकोष्ठ की पहली बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

रायगढ़। जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को सायं 07:00 बजे मरीन ड्राइव स्थित कर्मा सामुदायिक भवन में “चाय पर चर्चा” के माध्यम से सफलता पूर्वक संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा की आरती के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धा के साथ भाग लेकर समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री डिग्रीलाल साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य आपसी परिचय को सुदृढ़ करना, सामाजिक गतिविधियों पर सार्थक चर्चा करना, युवा प्रकोष्ठ के विस्तार पर विचार-विमर्श करना तथा योग्य साथियों को नए दायित्व सौंपने पर सहमति बनाना रहा।बैठक में अपने विस्तृत उद्बोधन के दौरान जिला साहू संघ के अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने हेतु निरंतर कार्य करें। विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी ही संगठन की सच्ची ताकत को दर्शाती है।वहीं, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही समाज की असली शक्ति हैं और उनकी ऊर्जा से ही संगठन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी बैठक में पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी, जिसमें केवल समाज के लिए सक्रिय, मेहनती और समर्पित युवाओं को ही स्थान दिया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है, पिछड़े हुए लोगो आगे लाना है तथा समाज के सभी लोगो को साथ लेकर सर्वसमाज के हित में कार्य करना है। समाज में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली युवा हैं, जो हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रहे हैं। ऐसे प्रतिभावान युवाओं के सहयोग से निश्चित ही समाज निरंतर प्रगति करेगा।श्री साहू ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि जिला साहू संघ के अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर समाज को उच्च शिखर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।विशेष उल्लेखनीय है कि खराब मौसम बर्फबारी बारिश के बावजूद तमनार से सुरेश साहू का बैठक में पहुंचना समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सजगता को दर्शाता है, जिसकी सभी ने सराहना की।बैठक में उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।अंत में सभी ने एकजुट होकर समाजहित में निरंतर कार्य करने का निर्णय लिया और बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला साहू संघ महामंत्री नेतराम साहू , नगर साहू संघ कार्यकारी अध्यक्ष यादराम साहू, नगर साहू संघ महामंत्री गोविंद साहू, नगर साहू संघ उपाध्यक्ष रामलालसाहू, कपिल नाथ साहू , मोहन साहू , जनक साहू, सीताराम साहू,शनि साहू, रामाधार साहू, गोपाल साहू, श्याम सुंदर साहू, परमेश्वर साहू, तिजराम साहू, बद्रिका साहू, तालेश्वर साहू, रामसाय साहू, जयप्रकाश साहू,देव साहू, ईश्वर साहू, युधिष्ठिर साहू,मनीष साहू, मनीष साहू मोदीपारा, राकेश साहू महुआ पाली, सुरेश साहू तमनार, राजू साहू, राम साहू सतीश साहू ,हरिशंकर साहू ,हेमंत साहू, रामकुमार साहू, पुकराम साहू लीलाधर साहू, रवि साहू,शिव साहू, उपेंद्र साहू, प्रकाश साहू,संतोष साहू उपस्थित थे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking