RAIGARH

ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना पुसौर,कोतरारोड क्षेत्र में अवैध  शराब पर पुलिस की कार्रवाई

🚨 थाना साइबर की टीम ग्राम धनागर में 50 डिब्बों में भरा महुआ पास किया नष्ट, पुसौर पुलिस ने ग्राम छपोरा में भट्टी की ध्वस्त

🚨 पुसौर पुलिस की ग्राम बाघाडोला में शराब रेड कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन आघात के तहत अवैध मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई जारी है” *11 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 10.04.2026 को थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम धनागर में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई, जहां शराब बनाने वाले मौके पर नहीं मिले, पुलिस ने करीब 50 डिब्बों में भरा महुआ पास बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया।

वहीं आज ग्राम छपोरा में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, प्रभारी थाना पुसौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब भट्टी पर कार्रवाई करते हुए मौके पर मिले आसवन पात्र एवं भट्टी को ध्वस्त किया गया।

इसी क्रम में पुसौर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बाघाडोला मालीडिपा में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बाघाडोला चौक पर आरोपी कंदर्प चौहान पिता स्व. महावीर चौहान उम्र 45 वर्ष निवासी बाघाडोला के कब्जे से करीब 12 लीटर महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। शराब रेड कार्रवाई में उप निरीक्षक कुंदन सिंह गौर, आरक्षक दिलीप सिदार एवं उमांशकर सिंह शामिल थे।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश *“ऑपरेशन आघात के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी।”*

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking