RAIGARH

“ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई- 5 आरोपी गिरफ्तार, 62 लीटर से अधिक शराब जब्त

🚨 भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी और जूटमिल क्षेत्र में पुलिस की सघन रेड — अवैध कारोबारियों पर लगातार प्रहार

🚨 छिपाकर महुआ शराब बेचने की मिली थी सूचना — बिक्री से पहले ही पुलिस ने किया जब्त

🚨 कार्रवाई में 2 महिला आरोपी भी गिरफ्तार— अवैध शराब निर्माण व बिक्री का भंडाफोड़

🚨 “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार जारी कार्रवाई — आबकारी एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, लगातार होगी कार्रवाई *18 अप्रैल, रायगढ़*। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को भूपदेवपुर, चक्रधरनगर, छाल, जोबी एवं जूटमिल क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई करते हुए कुल 62 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।

🚨 ग्राम पण्डरीपानी में भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई — बाड़ी में रखकर बेच रहा था महुआ शराब दिनांक 16.04.2026 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में ग्राम पण्डरीपानी में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी संतराम खडिया को उसके घर के सामने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1500 रुपये, बरामद कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 ग्राम लोईंग में चक्रधरनगर पुलिस की दबिश — घर में छिपाकर रखी थी शराब थाना चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम लोईंग में आरोपी अर्जुन सतनामी को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 2000 रुपये, जब्त कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 बरभौना पुल के पास छाल पुलिस की रेड — 7 लीटर शराब जब्त थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में ग्राम बरभौना कुरकुट नदी पुल के पास रेड कार्रवाई कर आरोपी भरत सिंह राठिया को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 7 लीटर महुआ शराब, कीमत 700 रुपये, बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

🚨 जोबी में महिला द्वारा अवैध शराब निर्माण का खुलासा — 20 लीटर शराब व उपकरण जब्त चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम जोबी के जवाहर मोहल्ला में रेड कर आरोपी बरातो बाई राठिया को अवैध शराब बनाते एवं बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से 20 लीटर महुआ शराब, निर्माण उपकरण एवं बिक्री रकम जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🚨 सायबर सेल व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई — काशीराम चौक में महिला के घर शराब रेड
दिनांक 17.04.2026 को थाना सायबर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा काशीराम चौक निवासी संध्या बंजारे के घर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने मकान के बाहर गली में हाथ भट्ठी की बनी देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है। मौके पर रेड कर आरोपी संध्या बंजारे पिता केशव बंजारे उम्र 35 वर्ष को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 05 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब एवं 30 नग प्लास्टिक पाउच सहित कुल 10.4 लीटर शराब, कीमत लगभग 2100 रुपये, गवाहों के समक्ष जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

“ऑपरेशन आघात के तहत जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार के अपराधों के लिए किसी भी प्रकार की सहनशीलता नहीं बरती जाएगी।”

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking