RAIGARH

जुटमिल क्षेत्र के युवा नेता दिनेश बंजारे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मंत्री पद पर नियुक्ति

रायगढ़। जूटमिल क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता दिनेश बंजारे को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जूटमिल चक्रधर नगर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा का मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

दिनेश बंजारे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी आएगी।

नियुक्ति के बाद दिनेश बंजारे को बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और समाज के हित में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर बंजारे ने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास तथा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking