RAIGARH

महिला क्रिकेट में बड़ी सफलता छ.ग. की संभावित टीम में रुखसाना एवं वीरता का चयन


रायगढ़। बीसीसीआई द्वारा महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमें महिला सीनियर एवं अंडर 23 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेट की संभावित टीम में रायगढ़ की रूखसाना खातून एवं वीरता चौहान का चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 23 एवं महिला टीम के चयन हेतु 5 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें इस्ट जोन, रेस्ट जोन, नार्थ जोन व साउथ जोन, सेन्ट्रल जोन टीम बनाई गई है। इसमें वीरता एवं रूखसाना का इस्ट जोन के लिए चयन किया गया है। जो संभावित टीम में मैच खेलेंगी। जो टी 20 के आधार पर खेला जाएगा। प्रत्येक टीम 4 मैच खेलेगी प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ की अंडर 23 व सीनियर महिला टीम का गठन होगा। ये मैच भिलाई के कल्याण कॉलेज मैदान और सेक्टर 10 मैदान में खेले जाऐंगे। इनके चयन पर इस शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking