प्रस्तावित कैनाल लिंक रोड निर्माण को लेकर प्रभावित लोगों का विरोध तेज

रायगढ़ / प्रस्तावित कैनाल लिंक रोड जो कि केवड़ाबाड़ी से फौजदार पारा मरीन ड्राइव तक बनने वाली 22 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से सड़क परियोजना के लिए जोगीडीपा,बाबूपारा,फौजदार पारा रहवासियों का मकान/ दुकान तोड़ने नगर निगम आयुक्त द्वारा बेदखली का नोटिस दिया गया है।
इसी कड़ी में कैनाल लिंक रोड में प्रभावित जोगीडिपा, बाबुपारा, फौजदारपारा वासियों वार्ड पार्षद अन्नू सारथी की नेतृत्व में नगर निगम पहुंचकर आयुक्त को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सभी प्रभावितों के परिवारों को शासन से पुनर्वास, व्यवस्थापन, और उचित मुआवजा दिया जाए।
सड़क में प्रभावित दुकानदारों का अपने परिवार का पालन-पोषण करने का एकमात्र साधन अपना व्यवसाय है।
प्रभावित परिवारों को व्यवस्थापन आसपास के नजूल भूमियों पर ही किया जाए। ताकि जिविकापार्जन क्षेत्र केवड़ाबाड़ी से सुविधा हो।
16 से 18 मीटर बनने वाली रोड की चौड़ाई को कम किया जाए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शुरुआती डिजाइन में सड़क के नाले के किनारे से ले जाने की योजना थी जिससे कम नुकसान होता है लेकिन बाद में डिजाइन बदल दिया गया विस्थापन की आशंका से चिंतित प्रभावितों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर पुनर्वास और रहने की व्यवस्था की मांग की लोगों ने सवाल उठाया की मकान टूटने के बाद आखिर वह कहां जाएंगे।
प्रभावितों का कहना है की चौड़ाई बढ़ने से कई मकान और दुकानें पूरी तरह इसकी जद में आ जाएगी,जिससे अनेक परिवार बेघर हो सकते हैं।
वार्ड पार्षद ने बताया कि हमने आयुक्त को कैनाल लिंक रोड में प्रभावितों के समस्या से अवगत कराया उन्होंने आश्वासन दिए है।
वही निगम आयुक्त ने योजना और उसके फायदे की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करने का प्रयास किया।
