RAIGARH

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँदमारी रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव

रायगढ़ -शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संयुक्त रूप से शासन के मंशानुरूप विभागीय निर्देश अनुसार प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव के प्रभावी मार्गदर्शन में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा, वरिष्ठ सदस्य, अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान जी, पार्षद वार्ड क्रमांक 10 मो.नवाब खान जी , राजकुमारी नाग,गणमान्य नागरिक,पालकगण तथा शालेय परिवार की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ एवं मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत शालेय परिवार द्वारा किया गया। तत्पश्चात् मंचासीन अतिथियों एवं शालेय शिक्षकों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को रोली -तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें पाठ्य-पुस्तक और गणवेश भी प्रदान किया गया।तत्पश्चात् शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में नवपदस्थ व्याख्याता (रसायनशास्त्र) सुमन सिंह का स्वागत मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया।इस पुनीत अवसर पर 5वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभावान विद्यार्थियों क्रमशः जयकुमारी नाग व रूद्र कसेरा एवं उनके अभिभावकों को शालेय परिवार की ओर से उपहार प्रदान कर अतिथियों द्वारा करतल ध्वनि के मध्य सम्मानित किया गया और भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी पात्र बच्चों का विद्यालय में प्रवेश, नामांकन,ठहराव, नियमित उपस्थिति, सामुदायिक सहभागिता, स्वच्छता एवं अनुशासन के साथ शिक्षा की महत्ता पर सारगर्भित प्रकाश डाला।शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।उनके सर्वांगीण विकास हेतु पालकों और शिक्षकों को सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शाला के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु बधाई देते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उपस्थित बच्चों एवं जनों को सामाजिक न्यौता भोज दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक ने किया और आभार प्रदर्शन श्री इरयल टोप्पो व्याख्याता ( जीवविज्ञान) ने किया तथा छायांकन शिक्षक श्री मुकेश मेहेर ,अंजलिका लाल एवं राकेश कुमार यादव ने किया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking