RAIGARH

आज का युवा कल का नेतृत्वकर्ता- रामचंद्र


संस्कार स्कूल में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
अदिती केडिया व रजनीश साहू बने हेड


रायगढ़ शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र संघ का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं में योग्यता के आधार पर हेड बॉय हेड गर्ल के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, अनुशासन, आदि प्रमुख भी चुने गए। उनके सहयोग के लिए कक्षा 11वीं से डिप्टी भी चुने गए। अदिती केडिया हेड गर्ल के रूप में और रजनीश साहू हेड बॉय के रूप में चयनित हुए। अन्य पदों पर चुने गए छात्र-छात्रा इस प्रकार है।दिशांत पटेल ,अग्रिमा दुबे , युवराज पटेल , आस्था पटेल , आलोक कुमार ,पुष्पा कुमारी , अंशु पटेल , दिशा चौधरी , प्रभात पांडेय , मिताली मालाकार , अनमोल पांडेय , रागिनी पटेल ,ईशान पांडेय , एकता कुमारी , नेक चौधरी , प्रियंका भगत , देवेश पटेल , अर्पिताराज , निहाल सोनी , श्रुतिरानी प्रधान , पीयूष सिंह , चेतना नायक , गीतेश चौधरी , अंशिका पंडा , अखिलेश बेहरा , श्रेया सिंह हैं
कार्यक्रम के दौरान नेतृत्व के सम्बन्ध में शानदार नाटक एवं नृत्य विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी.देवांगन, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
वर्सन
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा
छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देने, योजना बनाने, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच कड़ी बनने आदि के लिए छात्र संघ का गठन हर वर्ष किया जाता है। ताकि यही बच्चे आगे जाकर समाज और देश का नेतृत्व कर सकें।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking