एसईसीएल बरौद विस्थापित परिवारों ने किया 500 मीटर एसईसीएल बिलासपुर मुख्यालय पर आक्रोश रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

रायगढ़/ जिला के एसईसीएल बरौद विस्थापित परिवारों ने किया 500 मीटर एसईसीएल बिलासपुर मुख्यालय पर आक्रोश रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन लंबे समय से बरौद विस्थापित परिवारों का विस्थापन लाभ बढ़ोत्तरी की मांग लंबित है एसईसीएल के महाप्रबंधक रायगढ़ के अध्यक्षता में भू अर्जन अधिकारी एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र उपक्षेत्रीय प्रबंधक बरीद उपक्षेत्र खान प्रबंधक बरौद खान एवं अन्य प्रतिनिधि मंडल के बीच दिनांक 10.01.2024 को दो पक्षीय बैठक आयोजित में ग्रामीणों के साथ समझौता हुआ की बरौद विस्थापित परिवारों को कोरबा जिले के संराईपाली परियोजना के ग्राम बुडबुङ वासियों के आधार पर विस्थापन लाभ 03 लाख से अंतिरिक्त बोनस / एक्सपेसिया राशि 05 लाख प्रदान करने पर चर्चा किया गया। प्रबंधन द्वारा कहा गया कि यदि विस्थापित परिवार अपने मकान की एक साथ ध्वस्त करने को तैयार हो जाते है तो विस्थापित परिवारों को बोनस एक्सग्रेसिया के रूप में प्रति परिवार 03लाख के अतिरिक्त बोनस / एक्सग्रेसिया 05 लाख प्रदान करने का प्रस्ताव गुख्यालय की स्वीकृति हेतु भेजा जायेगा। जिसकी सहमति ग्राम पंचायत द्वारा एसईसीएल को क्षेत्रीय कार्यालय की अग्रिम कार्यवाही हेतु दिया जा चुका है किन्तु अभी तक 15 महिने से लिखित समझौता की आधार से लाभ सुनिश्चित नहीं किया गया है ना ही बिलासपुर मुख्यालय प्रस्ताव भेज गया है बैठक पर उपस्थित अधिकारी हवाला देते हैं की सराईपाली परियोजना के गाव बुड़बुड़ के आधार से लाभ सुनिश्चित किया जावेगा सराईपाली परियोजना का बिलासपुर मुख्यालय में निर्णय अन्तिम चरण पर है जल्द निर्णय अपेक्षित है पुनः ग्राम पंचायत बरौद की आमसभा की सहमति आवेदन के साथ संलग्न किया गया ग्रामीणों की एक सुत्रीय माग विस्थापन लाभ को समझौता के तहत् लाभ प्रदान नही जाता है तो आने वाले 16.04.2025 को अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाऐगा ।
सरपंच ग्राम पंचायत बरौद – रथमिला राठिया ने कहा कि समझौता के तहत् एसईसीएल प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों के साथ पूर्व में किया गया समझौता के आधार पर निर्णय नहीं लिया जाता है तो 16.04.2025को बरौद कोल परियोजना पर विस्थापन लाभ बढ़ोत्तरी को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जावेगा । जिसकी सम्पूर्ण जवलदेह एसईसीएल प्रबंधन की होगी।
