RAIGARH

असंगठित श्रमिकों के लिए 6 सितंबर को सिंदूर पार्क में लगेगा विशेष शिविर

रायगढ़, 5 सितम्बर 2026/ इतवारी बाजार में साप्ताहिक दुकान लगाने वाले असंगठित श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 6 सितंबर को सिंदूर पार्क, इतवारी बाजार रायगढ़ में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर निगम रायगढ़ एवं श्रम विभाग रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर में इतवारी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में साप्ताहिक रूप से दुकान एवं व्यवसाय करने वाले असंगठित श्रमिकों का पंजीयन एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन कराया जाएगा। पात्र श्रमिकों को उनकी पात्रता के अनुसार शासन की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। श्रमिक शिविर में आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होंगे। पूर्व से पंजीकृत श्रमिकों के आवेदन भी उनकी पात्रता के अनुसार कराकर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों को इस शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन कराने एवं शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking