RAIGARH

“कोलता समाज एक है, एकजुट है और अपनी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए निरंतर आगे बढ़ेगा”- रत्थूलाल गुप्ता

रायगढ़। 6 अक्टूबर 2026।आज सामुदायिक भवन कोलता समाज रायगढ़ में कोलता समाज संभाग रायगढ़ के अध्यक्ष रत्थूलाल गुप्ता एवं टीम के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया से मुखातिब होते हुए रत्थूलाल गुप्ता ने बताया कि हमारे रायगढ़ जिला ओडिसा राज्य से सटा हुआ है जो ओडिसा के झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ जिले को स्पर्श करता है। हमारे कोलता समाज में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की मिली जुली संस्कृति का प्रभाव है। कोलता समाज रायगढ़ जिले के साथ ही उड़ीसा के इन दो जिलों में भी बहु संख्या में निवासरत है। और इस लिए उत्कल संस्कृति का नुआखाई पर्व यहां हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
चूंकि हमारा समाज कृषक समाज है जो कृषि कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं वरन संपूर्ण समाज व राष्ट्र के विकास में सहभागी बनता है। नुआखाई का पर्व प्रकृति, पर्यावरण और कृषि से जुड़ा हुआ पर्व है। जहां प्रत्येक परिवार भादों मास के शुक्ल पक्ष ऋषि पंचमी के दिन नवीन अन्न को अपने आराध्य देवी को भोग लगाकर अन्न ग्रहण करता है उसके बाद अपनों से बड़ों का आशीष प्राप्त करता है जिसे नुआखाई जुहार भेंटघाट कार्यक्रम के रूप में मनाते आ रहा है।
कोलता समाज रायगढ़ संभाग नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह विगत कई वर्षों से मनाते आ रहा है इसके पूर्व पुसौर अंचल के पुसौर में आठ दस साल से यह आयोजन होता रहा है।इस वर्ष यह आयोजन रायगढ़ में मनाया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी इस कार्यक्रम में उपस्थिति होकर नुआखाई भेंटघाट में शामिल होंगे तथा कोलता समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह को लेकर समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में समाज के लगभग 100 से 150 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया कि रायगढ़ संभाग में कोलता समाज की जनसंख्या लगभग 1 लाख है। समाज लंबे समय से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं एकता के साथ आगे बढ़ रहा है।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा समाज को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोलता समाज एक है और एकजुट है। समाज की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया गया।

इस अवसर पर कोलता समाज संभाग रायगढ़ के संभागीय अध्यक्ष रत्थुलाल गुप्ता, संभागीय महामंत्री टीकाराम प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रधान, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविंद देहरी, पुसौर अंचल अध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान, रायगढ़ अंचल अध्यक्ष मनोरंजन नायक, विशेश्वर भोई, मीडिया सलाहकार शेषचरण गुप्त, रायगढ़ शहर अध्यक्ष खीतिभूषण गुप्ता, सरिया अंचल अध्यक्ष कुरूपति गुप्ता, व्यापारिक प्रकोष्ठ के संयोजक सरोज गुप्ता , घनश्याम प्रधान एवं संभागीय सह सचिव कन्हैया गुप्ता शिक्षा एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक तथा प्रवक्ता मुरली धर प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने पत्रकारों एवं मीडिया के माध्यम से 15 अक्टूबर को आयोजित नवाखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking