RAIGARH

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

🚨 ढिमरापुर चौक के पास ब्रेजा कार में अफीम रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था आरोपी

🚨 अफीम और ब्रेजा कार सहित ₹8.10 लाख की संपत्ति जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई *रायगढ़, 26 अक्टूबर* । मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर चौक के पास दबिश देकर अफीम बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है, तथा एक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार, जिसकी कीमत करीब ₹8 लाख है, जब्त की गई है। इस कार्रवाई में कुल ₹8.10 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार क्रमांक CG 13 AQ 4225 में अवैध रूप से अफीम रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध कार के पास मौजूद युवक अमरजीत सिंह (20 वर्ष), पिता रघुवीर सिंह, निवासी रामभांठा, जगतपुर, सेंट माइकल स्कूल के सामने, रायगढ़ को पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए तलाशी लेने पर कार की ड्राइवर सीट के नीचे काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखा 47 ग्राम अफीम बरामद हुआ। मादक पदार्थ रखने के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ में उसने अफीम एक ट्रक चालक से खरीदना बताया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती की कार्रवाई करते हुए 47 ग्राम अफीम, कीमत लगभग ₹10,000, और ब्रेजा कार, कीमत करीब ₹8 लाख, जब्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 18(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश राठिया, ओसनिक विश्वाल, नवधा प्रसाद भैना एवं महिला आरक्षक हेमलता एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –
अमरजीत सिंह (20 वर्ष), पिता रघुवीर सिंह, निवासी रामभांठा, जगतपुर, सेंट माइकल स्कूल के सामने, रायगढ़

👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश *“नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।”*

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking