RAIGARH

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 56.200 लीटर शराब जब्त

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने 26 से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से कुल 56.200 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की।
आबकारी विभाग की टीम ने 26 अक्टूबर को ग्राम रकसापाली थाना भूपदेवपुर में कार्रवाई कर श्यामबाई सोनी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं 29 अक्टूबर को ग्राम तिलगा थाना चक्रधर नगर में वीरेंद्र राठिया के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसी तरह 30 अक्टूबर को घरघोड़ा में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरती मांझी के कब्जे से 25 लीटर तथा प्रेम बाई पैकरा के कब्जे से 6.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking