RAIGARH

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया बड़े हरदी में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी का वर्चुअल लोकार्पण, रायगढ़ में बह रही है विकास की गंगा



रायगढ़ / ग्राम पंचायत बड़े हरदी में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इन विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।
अपने सारगर्भित उद्बोधन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बड़े हरदी की होनहार बेटी और टॉपर कुंती साहू की शानदार सफलता का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने बालिका की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से जिस प्रकार उसे सहयोग मिलता आ रहा है, भविष्य में भी उसकी उच्च शिक्षा और सपनों को पूरा करने के लिए यह सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ जिले में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधायक और मंत्री बनने के बाद से रायगढ़ में चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि रायगढ़ में शिक्षा के लिए ‘नालंदा परिसर’ का निर्माण, पुसौर और सरिया में 100-100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, नया नर्सिंग कॉलेज, सुदृढ़ सड़कों का जाल, नवीन स्कूल भवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ऑक्सीज़ोन’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो रहा है।
बड़े हरदी में हितग्राही मूलक योजनाओं का सीधा लाभ
ग्राम पंचायत बड़े हरदी में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ राज्य व केंद्र सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का भी जमीनी स्तर पर व्यापक लाभ मिल रहा है। पंचायत में:
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 125 हितग्राहियों को 1.78 करोड़ रुपये का लाभ मिला है।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 354 महिलाओं को 76 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
भूमिहीन किसान योजना के तहत 85 लाभार्थियों को 17 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस गरिमामयी वर्चुअल कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता चौहान, नगर अध्यक्ष पुसौर श्रीमती मानी मोहित सतपथी, मंडल अध्यक्ष कोड़ातराई श्री संदीप पंडा, सभापति (कृषि स्थायी समिति) श्री मुतेश्वर् पंडा, मंडल महामंत्री साईं राम, मोहित सतपथी, बी.डी.सी. (तडोला) खितेश्वर सिदार, उजागर चौहान, राजेश पटेल, सरपंच मोतीलाल चौहान, सभापति (निर्माण, शिक्षा) कृष्णा प्रधान, महामंत्री विजय गुप्ता, राजेंद्र महंत एवं बी.ई.ओ. भुवनेश्वर पटेल, श्रवण साव, शांतनु पंडा CAC की सक्रिय उपस्थिति रही।
इसके साथ ही वीरेंद्र पंडा, सुमन साहू, भगवती गुप्ता, जयदेव साहू, कृष्णा पटेल, संतराम पटेल, अनुपमा साहू, मंजू साहू, अंजलि सिदार, कमला पटेल, चंद्रकला साहू, भोजकुमारी साहू और यशोदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व माताएं उपस्थित थीं।

​इन्होंने भी किया संबोधित

लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। मंच से श्री भुवनेश्वर पटेल, मुक्तेश्वर पंडा, संदीप पंडा, मानी मोहित सतपथी, हेमलता चौहान एवं बी.ई.ओ भुवनेश्वर पटेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा शिक्षा व पंचायत स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
​कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां ग्रामीणों ने नवीन स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की सौगात के लिए प्रदेश सरकार और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking