शासकीय विद्यालय तिलगा में “बाल दिवस” और भगवान बिरसा मुंडा जयंती व उनके योगदान के सम्मान में “जनजातीय गौरव दिवस” पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रायगढ़ / आज बाल दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (गौरवशाली बलिदान दिवस) के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक शाला तिलगा के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय प्रांगण में एक भव्य सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा और पंडित जवाहरलाल नेहरू के छाया चित्र पर माल्यार्पण, श्रीफल द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात प्रभारी प्राचार्य श्री बिनेश भगत सर के संबोधन से हुई और उसके पश्चात प्रतिभागियों ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में एवं भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर उद्बोधन प्रस्तुत किया ।
तत्पश्चात इस अवसर पर शा.उ. मा. वि. तिलगा के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और गौरवशाली बलिदान को याद करते हुए
