RAIGARH

सुशासन तिहार में कार्तिकराम गबेल को प्रदान की गई ट्रायसाइकिल

आवेदन पर त्वरित कार्यवाही से हितग्राही के चेहरे पर आई मुस्कान

रायगढ़, 8 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार जरूरतमंदों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। खरसिया विकासखंड के ग्राम सरवानी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग हितग्राही कार्तिकराम गबेल को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। कार्तिकराम को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने पर समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मौके पर ही ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई।
ट्रायसाइकिल मिलने से कार्तिकराम ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, तहसीलदार खरसिया, जनपद पंचायत सीईओ श्री पवन पटेल, प्रभारी उपसंचालक समाज कल्याण श्री सुशील सिंह उपस्थित रहे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking