RAIGARH

समाधान शिविर में 341 आवेदनों का हुआ निराकरण

0 महापौर, सभापति,आयुक्त, एमआईसी सदस्यों ने किया शिविर का अवलोकन

रायगढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरुवार को पंजरी प्लांट स्थित निगम ऑडिटोरियम में आयोजित समाधान शिविर में पूर्व में मिले 341 आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर स्थल पर पहुंचकर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय एवं एम आई सी सदस्यों ने हितग्राहियों से उनके आवेदनों पर निराकरण संबंधित चर्चा की और शिविर का अवलोकन किया।
आज पंजरी प्लांट निगम ऑडिटोरियम में सुबह 10:00 बजे से सुशासन तिहार के अंतर्गत तृतीय चरण का समाधान शिविर आयोजित हुआ। प्रथम चरण के शिविर में वार्ड क्रमांक 25 से 29 तक के लिए 357 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 341 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष 16 आवेदन निगम से पृथक अन्य विभागों से संबंधित थे, जिसे संबंधित विभाग में निराकरण के लिए प्रेषित किया गया है। शिविर में महापौर श्री चौहान, सभापति श्री साहू, आयुक्त श्री क्षत्रिय एवं एमआईसी सदस्यगण ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से उनके आवेदनों पर निराकरण संबंधित चर्चा की। महापौर श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं निगम की सेवाओं को पहुंचाने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें हितग्राहियों को उनके आवेदनों पर त्वरित लाभ मिल रहा है। शासन का लक्ष्य है कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का हर संभव लाभ मिले। इसके लिए शहर सरकार भी दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।कार्यक्रम में महापौर श्री चौहान, सभापति श्री साहू सहित एमआईसी सदस्यों द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री अमित शर्मा, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, श्री अशोक यादव, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री आनंद भगत, पार्षद श्री यादराम साहू, श्री नरेश पटेल, श्री अमरनाथ रात्रे, श्री आशीष ताम्रकार, श्री अक्षय कुलदीप, श्रीमती अन्नू सारथी, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती नेहा देवांगन, श्रीमती संतोषी प्रजा, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव सहित निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking