RAIGARH

जिला भाजपा कार्यालय के साथ सभी 24 मंडलों में आयोजित हुई योग दिवस के कार्यक्रम

रायगढ़-एक राष्ट्र एक स्वास्थ के महान उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज देश ही नहीं वरन विदेशों में भी योग दिवस मनाया गया।किसी भी राष्ट्र के लिए यह अत्यंत ही गौरव का विषय है की उनके देश की पहचान अंतराष्ट्रीय मापकों में भी स्वीकार्य हो।इसी उद्देश्य को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में प्रस्ताव रखा की योग दिवस को अंतराष्ट्रीय पहचान मिले ,11 दिसंबर 2014 को 193 देशों की सहमति से 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।तब से लेकर हर वर्ष इस दिवस को सभी देशवासी उत्सव के रूप में मनाते आए है।

योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसकी जड़ें हजारों वर्षों पुरानी हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाकर सम्पूर्ण स्वास्थ्य और आत्मज्ञान की राह दिखाई।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता, और बीमारियाँ बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में योग हमें न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी सशक्त बनाता है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा योग दिवस को लेकर काफी कार्यक्रम किए जाते हैं इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के सभी चौबीस मंडलों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए।
नगर मंडल रायगढ़ ने रायगढ़ विधायक ,वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के आतिथ्य ने योग दिवस मनाया गया वही जूटमिल मंडल में विवेक रंजन सिन्हा जी के आतिथ्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान के मुख्य आतिथ्य में घरघोड़ा में योग दिवस मनाया गया,वहीं कोड़ातराई में डोलनारायण नायक,पुसौर में बृजेश गुप्ता, लोइंग में कौशलेश मिश्रा, धरमजयगढ़ में संजय गुप्ता,गोकुल यादव, कुड़ुमकेला में शकील अहमद,बाकरुमा मंडल में हरिश्चंद्र राठिया एवं लिनव राठिया, कापू मंडल में रामनाथ बैगा, छाल मंडल में रजनी राठिया,लैलूंगा मंडल में रवि भगत, रोड़ोंपाली मंडल में बंशी चौधरी,राजपुर मंडल में जतिन साव,संबलपुरी मंडल में सुषमा खलखो , मुकड़ेगा मंडल में दीपक सिदार ,तमनार मंडल में सतीशचंद्र बेहरा,खरसिया नगर में गिरधर गुप्ता एवं कमल गर्ग,महका मंडल में रविन्द्र गवेल,तारापुर मंडल में लोचन पटेल ,किरोड़ीमल मंडल में महेश साहू, चपले मंडल में छोटेलाल पटेल, जाेबी मंडल में राजेंद्र पालू राठिया एवं सुपा मंडल में मोहन कुर्रे के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
योग दिवस कार्यकम के जिला संयोजक सनत नायक ने बताया की जिले के सभी 24 मंडलों में आज योग दिवस का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking