RAIGARH

योग की वजह से विश्व के बड़ी आपसी समाजस्य की भावना…. मोदी सरकार के प्रयास का सुखद परिणाम:-अजय जामवाल

*राजधानी में योग दिवस पर पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में 11 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रेया अग्रवाल ने कराया योगाभ्यास*

रायगढ़ :- योग से सहयोग और सहयोग से विश्व के देशों ने आपस में जुड़ाव महसूस किया। आज जब जीवन में अशांति क्रोध तनाव बढ़ा है ऐसी विषम परिस्थिति में योग इन व्याधियों को दूर करता है। उक्त बाते प्रदेश भाजपा प्रभारी अजय जामवाल ने 11 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अग्रसेन धाम के आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। अजय जामवाल ने कहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” समग्र कल्याण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को रेखांकित करती है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को एकीकृत कर व्यक्ति को आंतरिक शांति और संतुलन प्रदान करता है। 11 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में ओजस योग मंदिर रायगढ़ की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने योगाभ्यास कराया। शनिवार को योग दिवस के दिन राजधानी स्थित अग्रसेन धाम के इस योग शिविर में छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी अजय जामवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 250 लोगों ने अनवरत एक घंटे योगाभ्यास किया। आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश ओडिसा राज्य प्रभारी संजय अग्रवाल की की मौजूदगी रही। योग यज्ञ को घर घर पहुंचाने के लिए सदैव समर्पित रहने वाले पतंजलि महामंत्री राम शर्मा,भारत स्वाभिमान अध्यक्ष रायपुर राकेश दुबे,भारत स्वाभिमान जिला कोषा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,पतंजलि योग समिति अध्यक्ष रममणि, अग्रवाल युवा मंच से जुड़े राम अग्रवाल का इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking