RAIGARH

13 जुलाई को पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन बिलासपुर में

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव आर एन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 13 जुलाई को सुबह 11:00 बजे प्रार्थना सभा कक्ष जल संसाधन विभाग परिसर बिलासपुर मे संपन्न होगा. प्रथम अधिवेशन को लेकर के पेंशनरों में काफी उत्साह है. अधिवेशन में प्रांतीय पदाधिकारीयो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन श्री जी आर चंद्रा (प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) निर्वाचन अधिकारी, पवन शर्मा (प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ)व किशोर शर्मा ( सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर ) सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपन्न होगा. निर्वाचन पश्चात निर्वाचित प्रांत अध्यक्ष की अध्यक्षता में पेंशनरों के ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर, निराकरण हेतु निर्णय लिया जाएगा. पी आर यादव प्रांत अध्यक्ष उमेश मुदलियार प्रांतीय महामंत्री, एम पी आड़े उपाध्यक्ष, सुभाष चिपड़े कोषाध्यक्ष सी एल दुबे, राजेंद्र साव प्रांतीय सचिव आदि प्रांतीय पदाधिकारीयो तथा शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष, आर एन साहू सचिव, रविगुप्ता उपाध्यक्ष,एवं जिला पदाधिकारी छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा रायगढ़ ने सभी पेंशनरो से प्रथम प्रांतीय महाधिवेशन में शामिल होकर पेंशनरो के हक में आवाज बुलंद करने की अपील की है.

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking