RAIGARH

संस्कार का छात्र बना गांव का पहला डॉक्टर, हमारा ध्येय बच्चों का जीवन निर्माण-रामचंद्र शर्मा


गांव वासियों ने फूल-माला से किया स्वागत


रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र नवीन चंद्रा ने अपने गांव का पहला डॉक्टर होने की उपलब्धि पाकर माता-पिता एवं पूरे गांव सहित संस्कार पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि नवीन चंद्रा ने कक्षा 2री से 12वीं तक कुल 11 साल शिक्षा ग्रहण की। वह जिला सक्ति के ब्लॉक मालखरौदा के ग्राम मोहतरा के निवासी किसान हरिशंकर चंद्रा एवं श्रीमती कमला चंद्रा का बालक है। जिसने संस्कार पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में प्रवेश लिया। वह प्रारंभ से ही मेघावी छात्र रहा। जिसने गुरूजनों के मार्गदर्शन विशेष कर डायरेक्टर रामचंद्र शर्मा के मोटिवेशन से बहुत प्रभावित हुआ। नवीन चंद्रा के पिता हरिशंकर चंद्रा ने बताया कि नवीन ग्राम मोहतरा का पहला बेटा है जो डॉक्टर बना। जब वह डॉक्टर की शिक्षा पूर्ण कर गांव पहुंचा तो पूरा गांव स्वागत करने के लिए उमड़ पड़ा। सबने फूल-मालाओं और जोशिले नारे लगाते हुए नवीन का स्वागत किया। पूरे ग्राम मोहतरा में गांव के बेटे नवीन के डॉक्टर बनने से हर्ष का माहौल है।
वर्सन
डॉ. नवीन चंद्रा
छात्र संस्कार स्कूल
मैं अपनी सफलता का श्रेय पूर्ण रूप से रामचन्द्र शर्मा सर एवं संस्कार पब्लिक स्कूल के गुरूजनों को देता हूं। मैं ग्रामीण परिवेष के कारण दबा रहता था लेकिन रामचन्द्र शर्मा सर के मोटिवेशनल स्पीच के कारण आत्म निर्भर एवं आत्म विश्वास से परिपूर्ण हुआ। जिसके चलते सफलता के मुकाम पर पहुंचकर डॉक्टर बना माता पिता के आशीर्वाद तथा रामचंद्र सर एवं संस्कार स्कूल का धन्यवाद।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking