RAIGARH

दो ठेकेदार को किया गया ब्लैक लिस्टेड

0 बार-बार नोटिस के बाद भी कार्य नहीं किया गया पूरा
रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस देने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं करने पर दो ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। उक्त कार्यों के अमानत राशि अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी एवं सुरक्षा निधि को राजसात किया गया।
बार-बार नोटिस के बाद भी कार्य पूर्ण या अपेक्षाकृत प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों पर निगम प्रशासन द्वारा सीधे तौर पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में बैठक लेकर कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा ऐसे ठेकेदारों की सूची बनाने और उन्हें ब्लैक लिस्टेड करने संबंधित कार्यवाही करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया को दिया गया था। निर्देश के तहत आज मुकुल मन्नत कंट्रक्शन संचालक मुकेश कुमार सिंह एवं मैसेज एम एस कंस्ट्रक्शन संचालक शेख आरिफ निहारिया को निगम के कार्य से 1 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। मुकुल मन्नत कंस्ट्रक्शन द्वारा आकांक्षी टॉयलेट निर्माण का कार्य लिया गया था, लेकिन बार-बार नोटिस के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया गया। इसी तरह एम एस कंस्ट्रक्शन द्वारा गुरुबारु घर से उत्तम सिंह के घर तक आरसीसी नाल निर्माण का कार्य लिया गया था। इसमें 110 मीटर का कार्य किया गया, जबकि 150 मीटर का कार्य शेष है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी उक्त कार्य को नहीं किया गया। इसे देखते हुए आज आदेश जारी कर उक्त दोनों ठेकेदारों को 1 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड करते हुए अमानत राशि, अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी एवं सुरक्षा निधि को राजसात किया गया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking