RAIGARH

एनटीपीसी लारा में भगवान जगन्नाथ जी का नवनिर्मित मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा

एनटीपीसी लारा में दिनांक 5 से 8 तक चल रहे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की प्राणप्रतिष्ठा पर अनुष्ठित यज्ञों उत्सव का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। आज अंतिम दिवस में भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीनों देवता मंदिर मैं विराजितभी कर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे है।इस अवसर पर अनुष्ठित कार्यक्रम में एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र -l l के कार्यकारी निदेशक श्री प्रदीप्त कुमार मिश्रा एवं श्रीमती आयशा मिश्रा, अध्यक्षा अर्पिता महिला समिति ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर भगवान की श्री चरणों में विश्व की कल्याण के लिए कामना किया।
एनटीपीसी लारा की मैत्री नगर परिसर में निर्मित यह मंदिर पूरी की जगन्नाथ मंदिर के अनुरूप बनाया गया है, जिसमें मुख्य मंदिर, नाट मंडप एवं मुखशला के साथ सभी पार्श्व देवी देवताओं के मंदिर भी निर्मित हुआ है। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का संचालन जगन्नाथ धाम के पुजारियों ने किया था। दिनांक 7 एवं 8 तारीख को भंडारा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार, एनटीपीसी तालईपाली की परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक रविशंकर, महाप्रबंधक आशुतोष सत्पथी एवं नाटक लारा के जगन्नाथ मंदिर परिषद के कार्यकर्ता एवं सदस्यगण एवं बड़ी सख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking