RAIGARH

अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी चौथे स्तंभ के अधिकार का हनन-आशीष जायसवाल

रायगढ़ – प्रदेश की सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के तहत पत्रकारों के अधिकारों का हनन करते हुए,नया कानून लागू किया है। जिसमें पत्रकारों के अस्पतालों में प्रवेश और मरीजों से संवाद पर रोक लगाने का निर्देश जारी कर दिया गया है,इस तानाशाह निर्देश के अनुसार पत्रकारों को अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगाई गई है,मीडिया को कोई भी जानकारी अस्पताल द्वारा नियुक्त मीडिया अधिकारी के माध्यम से ही प्राप्त होगी,इस काले कानून के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेस रायगढ़ शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से अब प्रदेश की बागडोर संभाली नहीं जा रही है, प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर वोट प्राप्त तो कर लिया लेकिन सरकार को किस प्रकार प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य करना चाहिए ,इसकी योजना विष्णुदेव साय सरकार के पास नहीं है प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग की नाकामी चरम पर है जिसे समय – समय पर मीडिया द्वारा सामने लाया जाता रहा है,जिससे सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की पोल खुल रही थी, उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी प्रदेश की स्वास्थ्य योजनाओं को
मजबूत करने की जगह अब मीडिया पर ही अस्पतालों में प्रवेश पर रोक लगाना सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है,लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की शक्तियों का हनन करने का
अधिकार भाजपा सरकार को नहीं है यह सुशासन नहीं कुशासन है।
साथ ही आशीष जायसवाल ने कहा कि बीते दिनों मेकाहारा अस्पताल में पत्रकारों के साथ अस्पताल प्रबंधन द्वारा बदसलूकी एवं मारपीट की घटना के बाद यह कानून बनाया गया है, जिससे साफ नजर आता है,की सरकार के दबंग मित्र कितने शक्तिशाली एवं प्रभावशील है।युवा कांग्रेस इस प्रकार से सरकार के तानाशाही नियम को पूर्णतः न्यायसंगत नहीं मानती और इसे लोकतंत्र का अपमान मानती है,हम प्रदेश भर के अपने पत्रकार साथियों के साथ है,अगर इस तरह के काले कानून के निर्देश को वापस नहीं लिया गया तो,युवा कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ जो भी आवश्यक कदम हो वह उठाने पर बाध्य हो जाएगी…

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking