RAIGARH

टसर रेशम पालन की वैज्ञानिक तकनीकी पर दिया प्रशिक्षण

रायगढ़ / “मेरा रेशम मेरा अभियान” योजना अंतर्गत रेशम बीज केंद्र तमनार में एक दिवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 01/09/2025 को आयोजित किया गया केंद्रीय रेशम बोर्ड एवं राज्य रेशम बोर्ड के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य रेशम क्षेत्र में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी के प्रयोग से उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा देना है जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जीवनसुधा के प्रयोग एवं सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल बनाकर पौधे पर छिड़काव कैसे करना है कि तकनीकी प्रदर्शन किया गया. किसानों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया और व्यस्क, अवयस्क में होने वाली बीमारियों के रोकथाम और प्रबंधन पर चर्चा की गई
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती गायत्री बेहरा के द्वारा की गई उन्होंने “मेरा रेशम मेरा अभियान” की सराहना की और किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी अपनाने की अपील की गई
केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक बी श्री वाय.एस.श्रीनाथ एवं उपनिदेशक श्री मनीष पवार के द्वारा बीमारियों के रोकथाम एवं प्रबंधन पर किसानों से चर्चा की गई

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking