RAIGARH

अवध डनसेना हुए सरपंच निर्वाचित, निकाली आभार रैली…..

रायगढ़ । हालिया संपन्न ग्रामीण निकाय चुनाव में ग्राम पंचायत भेलवा टिकरा के डनसेना परिवार ने फिर से अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। अवध डनसेना ग्राम पंचायत भेलवा टिकरा के सरपंच के रूप में निर्वाचित हुए हैं । आपको बता दे कि ग्राम पंचायत भेलवा टिकरा से सरपंच पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे, भेलवा टिकरा के मतदाताओं ने अवध पर भरोसा जताया। और 38 वोटों से अवध विजय हुए। जिसके बाद आज मंगलवार को अवध डनसेना ने अपने ग्राम में आभार रैली निकाली और घर घर जाकर आभार जताया और आशीर्वाद ली अवध डनसेना ने बताया कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना हुआ है। हम भी क्षेत्र की जनता के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सरपंच निर्वाचित होने के बाद जनता के लिए सड़क, बिजली, पानी , नाली जैसी सुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए काम करेंगे । जनता के हरेक सुख दुख में हमारी सदैव भागीदारी रहती है इसलिए जनता का आशीर्वाद हमें मिलता आया है।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking