RAIGARH

27 अप्रैल को गौ सम्मान आव्हान के लिए कमला नेहरू उद्यान से तहसील कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपेंगे

रायगढ़ / धर्म भुमि भारत के सभी शंकराचार्य व सभी साधु संतो ने मिलकर आव्हान किया है कि 27 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को सम्पुर्ण भारत की तमाम तहसीलो मे महामहिम महोदया राष्ट्रपति, श्रीमान प्रधानमन्त्री जी, महामहिम राज्यपाल जी व श्रीमान मुख्यमन्त्री जी के नाम पर सभी गौ रक्षको, गौ सेवको, गौ पालको व गौ भक्‍तो के द्वारा गौ माता को सम्मान दिलाने के लिये प्रार्थना पत्र सौंपा जायेगा ताकि भारत मे हो रहे गौ वध पर पुर्ण प्रतिबंध लगे।शासन द्वारा चल रहे बुचड खाने बंद हों।

आजादी से पहले भारत मे 84 नस्ल की गौ वंश पाई जाती थी। हर नस्ल की संख्या लाखों मे हुआ करती थी आज भारत मे मात्र 32 नस्ल की गौ वंश बची है। हर नस्ल की संख्या हजारों में रह गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमारे छ.ग. प्रदेश मे वर्ष 2019 की संगणना मे 98 लाख गौ वंश थी जो वर्ष 2024 की संगणना मे घट कर 88 लाख रह गई है। जिससे हमारे रायगढ़ जिले की वर्ष 2019 की संगणना मे 2,90,282 गौ वंश थे। जो वर्ष 2024 की संगणना मे 1,69,434 ही पाए गये है। जिसमे 1,20,848 गौ वंश घट गये है अर्थात 42% प्रतिशत की गिरावट आने की वजह से दुघध का उत्पादन में भी कमी आई है, और इसी वजह से चौतरफा नकली दुध, नकली दही, नकली मावा, नकली खोआ, नकली पनीर, नकली घी बाजार में अपना पैर जमा लिया है, जिस पर रोक के लिये निरंतर हो रही गौ वध पर तत्काल रोक लगाने की आवश्यकता है।
आप सभी गौ भक्तों से गौवंश रक्षा सेवा समिति आव्हान करती है कि 27 अप्रैल 2026 सोमवार को दिन के 11 बजे चक्रधर नगर चौक स्थित कमला नेहरू उद्यान में एकत्रित हो रहे प्रबुद्ध जनों व गौ भक्तों द्वारा भजन गीत के साथ तहसील पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा जाना है। रायगढ़ तहसील के सभी गौ भक्तों से आग्रह है कि सभी कमला नेहरू उद्यान पहुंचकर धर्म भुमि भारत से गौ हत्या बंद करवाने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपते समय गौ माता को सम्मान दिलाने के सहभागी बनने का समय निकालें। गौ सम्मान आव्हान अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की देशी नस्ल की गौ वंशों को सम्मान व संवर्धन प्रदान करवाना है। गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र सम्मान पद प्रदान करें। गौ वंश के लिये केन्द्रिय गौ संरक्षण कानून बने, गौ सेवा मंत्रालय बने, गोचर भूमि बोर्ड का गठन हो, चारा पानी के लिये नीति तय हो, गौ वंश से प्राप्त पंचगण्य उत्पादों द्वारा चिकित्सा को भी बढ़ावा मिले।

आप सभी गौ भक्तों से पुनः आग्रह है 11 बजे कमला नेहरू उद्यान में पहुंचकर गौ सम्मान आव्हान अभियान के सहभागी बने।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking