RAIGARH

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया


रायगढ़ / भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू के जन्मदिवस (01 मई) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला रायगढ़ परिवार द्वारा जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में सादगीपूर्ण एवं आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर एवं मुंह मीठा कराते हुए श्री साहू को स्नेहिल आशीर्वाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री गुरुपाल सिंह भल्ला, जिला भाजपा रायगढ़ के महामंत्री श्री विकास केडिया, पार्षद श्री आशीष ताम्रकार, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री ब्रजेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण कातोरे एवं श्री विलिस गुप्ता, जिला मंत्री श्री पवन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी श्री गुलाम रहमान खान, जिला कार्यालय प्रभारी श्री दीबेश सोलंकी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री असलम हुसैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वैष्णव, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री श्री जितेन्द्र निषाद एवं श्री जगन्नाथ प्रधान, जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश यादव एवं श्री नेत्रानंद पटेल, जिला मंत्री श्रीमती दीपमाला महन्त, युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं पार्षद श्री रामजाने भारद्वाज, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री गौतम चौधरी, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री संजय दास सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री श्री सतनाम सिंह पोथीवल एवं श्री साहिल मनियार, अजा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी श्री रमेश चौहान, श्री राजेन्द्र दीवान, श्री राजेश प्रसाद, श्रीमती मीनाक्षी मेहर, श्रीमती विनया कारमोरे, शहर मंडल महामंत्री श्री नियाज़ खान, श्री लक्की देवांगन, श्री चीकू केशरवानी, श्री नवल किशोर बेहरा, पुसौर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री राजीव लोचन पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अविनाश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी श्री ज्ञानू मोदी एवं श्री दीपेन्द्र प्रधान सहित भाजपा परिवार के अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्री मनोरंजन साहू ने इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों एवं साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद उन्हें संगठन के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
— जारीकर्ता
जितेन्द्र निषाद
जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा पिछड़ा जिला रायगढ़

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking