RAIGARH

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में नर्सेस दिवस मनाया गया

रायगढ़, 13 मई 2026/ स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ (छ.ग.) में कार्यरत समस्त नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा 12 मई को नर्सेस दिवस चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में स्थिति ऑडियोटोरियम में हर्षोउल्लास से मनाया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार एवं संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. दुर्गाशंकर पटेल, उप-अस्पताल अधीक्षक डॉ. हरीश उरांव ,डॉ. जया साहू, डॉ. अखिलेश बेहरा के द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति देकर चिकित्सालय में कार्यरत समस्त नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा दिये जा रहे अमुल्य सेवा भाव एवं उनके कर्तव्य निष्ठा से कार्य करके चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के उपचार में अमुल्य योगदान को याद किया साथ ही अपने उदबोधन में शामिल करते हुए नर्सिंग स्टॉफ का मनोबल बढ़ाया गया। नर्सेस दिवस सप्ताह में नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा कई प्रतियोगिताए आयोजित किया गया जिसमें फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान श्रीमती सुनैना सिंग दीक्षा वैष्णव, फेस पेंटिंग प्रथम अंजली रोजी, सीमा कुजूर बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट में सुनैना विशाल मसीह, सीमा कूजूर, रंगोली प्रतियोगिता में पुनम वैष्णव-पुष्पा पाटले एवं सीमा कूजूर-प्रीति, पोस्टर प्रतियोगिता में ममता साव एवं सुनैना विशाल मसीह इसके आलावा प्रमुख रूप से फूड स्टॉल बिना कोई प्रतियोगिता के लगाकर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वादिष्टि व्यंजनों का लुफ्त उठाया। साथ ही समस्त नर्सिंग स्टॉफ को उपस्थित अतिथियों के द्वारा मोमेंटों से सम्मानित किया गया। इस सारे कार्यक्रम में सहायक नर्सिंग अधीक्षक एवं नर्सिंग सिस्टरों तथा स्टॉफ नर्सों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया ।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking