12वीं में लोकनाथ मेहर ने बनाया छत्तीसगढ़ टॉप टेन में छठा स्थान

हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के बेहतरीन परीक्षा परिणाम
रायगढ़ । पिछले दिनों छत्तीसग़ढ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुआ । रायगढ़ पूर्वांचल का सबसे पुराना और आदर्श विद्यालय हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली का परीक्षा परिणाम इस बार काफी संतोष जनक रहा । इस बार 12 वीं में लोकनाथ मेहर ने 97.20 अंक अर्जित कर टॉप टेन में छठा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। 12 वीं का परीक्षा परिणाम 86% रहा । 62 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा 24 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुमारी रितु राणा 93% अंक अर्जित कर परीक्षा केंद्र में द्वितीय स्थान हासिल किया है वही कुमारी स्नेहा प्रधान 91.6% अंक अर्जित कर तृतिय स्थान तथा कुमारी स्नेहा गुप्ता 91.2% अंक अर्जित कर परीक्षा केंद्र में चतुर्थ स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। पिछले कुछ सालों से महापल्ली के इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम निराशा जनक रहा है लेकिन टीकाराम प्रधान के नेतृत्व में जिम्मेदार व सक्रिय शाला विकास एवं प्रबंधन समिति होने से लगातार मॉनिटरिंग और शिक्षा को लेकर प्रोत्साहन देते रहने के कारण बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल हुआ है। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य पत्रकार शेष चरण गुप्त ने शिक्षकीय स्टॉफ को भरे मंच से चैलेंज करते हुए कहा था कि अगर बोर्ड परीक्षा में चाहे 10 वीं हो या 12वीं टॉप टेन में स्थान हासिल करते हैं तो तो दस हजार रुपए का नगद पुरस्कार छात्र को दिया जाएगा। वही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकाराम प्रधान ने इस राशि को बढ़ाते हुए 50 हजार रुपए देने की घोषणा कर दी।यही कारण है कि शिक्षकों और विद्यार्थियों में नई उमंग का संचार हुआ और शालेय स्टॉफ ने इसे चेलेज में लेते हुए अध्यापन कार्य किया। एक समय था जब दूर दूर से इस विद्यालय में अध्ययन के लिए छात्र आते थे लेकिन कुछ वर्ष पहले स्थिति यह बनी थी कि यहां के बच्चे दूसरे जगह पढ़ने जाने लगे थे।

अब बदल गया है यह स्कूल, दूर दूर से आ रहे हैं बच्चे
इस सत्र बेहतरीन परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय अपनी पुरानी गरिमा वापस ले आई है। प्राचार्य जे सुजाता राव के मार्ग दर्शन में अब यह विद्यालय शिक्षा के नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हालांकि दसवीं का परीक्षा परिणाम थोड़ा निराशा जनक है । स्कूल का परिणाम 63.60% है जो संतोष जनक नहीं कही जा सकती। 10 वीं का स्तर सुधारने के लिए शाला प्रबंधन समिति ने आगे सतत प्रयास जारी रखने का शालेय स्टॉफ से निवेदन किया है।
गरीब बुनकर का बेटा है टॉपर जो करता है, पढ़ाई के अतिरिक्त मां बाप के साथ आर्थिक उपार्जन में सहयोग
कक्षा 12 वीं में टॉपर बना लोकनाथ मेहर जो कि दूरस्थ 6 किलोमीटर दूर सायकल चला कर महापल्ली स्कूल पढ़ने आता है वह एक नितांत गरीब बुनकर परिवार से आता है। उसके माता पिता कपड़ा बुनते है और रोजी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं ऐसे में बेटा भी आर्थिक कमजोरी के कारण कुछ समय पढ़ाई के अतिरिक्त मां बाप के आर्थिक उपार्जन में सहयोग करता है। तस्वीर में देख सकते हैं, बट सावित्री व्रत के अवसर पर लोकनाथ मेहर अपनी माता के साथ चिल चिलाती दोपहरी में रायगढ़ के बाजार में सड़क किनारे पूजा सामग्री बेचने अपने माता को छतरी का छांव दे रहा है। लोकनाथ की इच्छा है कि वह निट परीक्षा क्वालीफाई कर डॉक्टर बन जन सेवा करना चाहता है और इस लिए आर्थिक उपार्जन के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है ताकि अध्ययन में कोई परेशानी न हो।