RAIGARH

नशामुक्त भारत अभियान के तहत दर्री शिविर में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प

रायगढ़, 19 मई 2026/सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज खरसिया विकासखंड के ग्राम दर्री में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष खरसिया श्रीमती राजकुमारी राठिया द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है, इसलिए सभी को मिलकर नशामुक्त समाज निर्माण के लिए आगे आना होगा।
कार्यक्रम में एसडीएम खरसिया, तहसीलदार खरसिया, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों सहित कार्यालय उपसंचालक समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में मौजूद ग्रामीणों एवं युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। सुशासन तिहार शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। लाभान्वित हितग्राहियों में श्री रामदयाल राठिया, श्री रामाधीन राठिया एवं श्रीमती तीजमती राठिया, निवासी ग्राम दर्री को सेटेबल वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking