RAIGARH

एनसीसी सिखाती है नेतृत्व करना- रामचंद्र


एनसीसी कैंप में कैडेट्स को किया मोटिवेट


जिले के प्रख्यात शिक्षाविद और मोटिवेटर रामचंद्र शर्मा ने जिले में चल रहे एनसीसी कैंप में कैडेट्स को करियर और भविष्य विषय को लेकर मोटिवेट किया , एनसीसी के 28 वी छतीसगढ़ बटालियन के सूबेदार मेजर ने बताया कि 28 सी जी बटालियन के कमांडेंट कर्नल तेवतिया के मार्गदर्शन में सेंट ज़ेवियर स्कूल में लगभग 400 युवक एवं युवतियों का कैंप चल रहा है जिसमें जूनियर एवं सीनियर डिवीज़न के कैडेट शामिल है इसमें कैडेट्स को मोटिवेट करने प्रसिद्ध शिक्षाविद और मोटिवेटर रामचंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे जहाँ उनका स्वागत कर्नल तेवतिया ने किया ,अपने मोटिवेशनल उदबोधन में रामचंद्र शर्मा ने बताया कि जीवन संघर्ष के दौरान कैसे रहना चाहिए कैसे एनसीसी से जीवन में लाभ होते है ,करियर में एनसीसी के क्या क्या लाभ हैं , नेतृत्व क्षमता और अनुशासन कैसे आगे बढ़ाता है , क्या क्या नौकरियां मिल सकती हैं आदि बातों पर व्याख्यान रामचंद्र ने दिया , कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी हुआ जिसमें रामचंद्र ने सवालों के रोचक तरीके से जवाब दिए , कैडेट्स को कर्नल तेवतिया ने भी सम्बोधित किया ,रामचंद्र शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई
सीनियर अंडर अफसर रह चुके हैं रामचंद्र
कर्नल तेवतिया में एनसीसी कैडेट्स को बताया कि मोटिवेटर रामचंद्र शर्मा खुद एनसीसी कैडेट के रूप में तीनो प्रमाणपत्र ए ,बी व सी प्रमाणपत्र ए ग्रेड में हासिल कर चुके हैं वे डिग्री कॉलेज के सीनियर अंडर अफसर रह चुके हैं , रामचंद्र ने 26 जनवरी परेड दिल्ली में 28 बटालियन के प्रतिनिधि के रूप में राजपथ पर परेड कर चुके हैं ,एनसीसी के कारण रामचंद्र का चयन पुलिस सब इंस्पेक्टर के रूप में छत्तीसगढ़ पुलिस में हुआ था जिसमें उनको साक्षात्कार में पांच अंक बोनस में मिले थे , एनसीसी के दस से ज्यादा कैंप रामचंद्र शर्मा कर चुके हैं ,आजकल संस्कार पब्लिक स्कूल का संचालन कर बच्चों का करियर बना रहे हैं

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking