RAIGARH

सुशासन तिहार शिविर में वरिष्ठजनों को मिला सहारा

समाज कल्याण विभाग ने वृद्धजनों को वितरित की सहायक छड़ी

नशामुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

रायगढ़, 22 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत धरमजयगढ़ के बायसी कालोनी में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा हितग्राहीमूलक एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई।
कार्यक्रम के दौरान नरकालो निवासी वरिष्ठ नागरिक श्री सादर साय एवं फतेपुर धरमजयगढ़ निवासी श्री रुपसिंह को सहायक उपकरण के रूप में वृद्धजन छड़ी प्रदान की गई। यह वितरण जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking