RAIGARH

जब सहारे की जरूरत थी, प्रशासन ने बढ़ाया हाथ

काशीचुआ शिविर में वृद्धजनों को वितरित की गई वॉकिंग स्टिक

नशे के खिलाफ एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण

सुशासन तिहार में संवेदनशील प्रशासन की दिखी मानवीय पहल

रायगढ़, 23 मई 2026/ सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के काशीचुआ में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ द्वारा वृद्धजनों को सहायक उपकरण के रूप में वृद्धजन छड़ी (सेटेबल वॉकिंग स्टिक) प्रदान की गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के करकमलों से हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में उच्चभिट्ठी निवासी श्री भोजराम नायक, देवरी निवासी श्री मनबोध दास महंत, डूमरपाली निवासी श्रीमती श्याम बाई वैष्णव तथा काशीचुआ निवासी श्रीमती हीरामती को वृद्धजन छड़ी प्रदान कर लाभान्वित किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल को उपयोगी एवं राहतभरी बताया। सहायक उपकरण वितरण के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत सामूहिक नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता चौहान एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने तथा समाज को नशे से मुक्त करने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking