RAIGARH
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर वॉकेथॉन का आयोजन आज

रायगढ़ । आकाशवाणी के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी रायगढ़ की ओर से 31 मई सुबह साढ़े 6 बजे “वॉकेथॉन” का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता एवं जनसंपर्क को बढ़ावा देना है। आकाशवाणी रायगढ़ के कार्यक्रम प्रमुख श्री रवि आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 150 प्रतिभागियों के साथ रैली निकाली जाएगी। जिसमें आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े कैजुअल एनाउंसर, कंपीयर , वार्ताकार और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। वॉकेथॉन का प्रारंभ आकाशवाणी परिसर से होगा। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए डिग्री कॉलेज चौक तक जाएगी। वहां से रोज गार्डन होते हुए आकाशवाणी परिसर लौटेगी। आकाशवाणी परिसर में लौटने के बाद सभी प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी।
