RAIGARH

कर्मचारी संघ ने 6 सूत्रीय मांगो के लिए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, प्रांतीय निकाय रायपुर के आह्वान पर जिला शाखा रायगढ़ द्वारा कर्मचारियों एवं पेंशनरों की विभिन्न लंबित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से ज्ञापन सौपा.संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेखित है कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है, जबकि प्रदेश के लाखों कर्मचारी अब भी इससे वंचित हैं। कर्मचारी संघ ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री द्वारा घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है संघ का कहना है कि घोषणा के बावजूद अब तक इसके नियम और दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, ज्ञापन मे सेवानिवृत्ति के समय अवकाश नकदीकरण की सीमा बढ़ाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। संघ ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिनों के स्थान पर 300 दिनों के अर्जित अवकाश के नकदीकरण की सुविधा देने की मांग की है।ज्ञापन मे संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित करने तथा उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी गई है।ज्ञापन मे शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से संपूर्ण सेवा लाभ दिए जाने और अनुकंपा नियुक्ति में लागू 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त कर सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति देने की मांग शामिल है। ज्ञापन पूर्व सभा को शेख कलीमुल्लाह संरक्षक संतोष पांडे अध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, डॉ माधुरी त्रिपाठी अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ, अनिल डनसेना आई टी आई कर्मचारी अधिकारी संघ, चंद्रशेखर मिश्रा अध्यक्ष छात्रावास अधीक्षक संघ ने सम्बोधित किया. वक्ताओं ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहां कि राज्य सरकार कर्मचारी विभेदकारी नीति अपना रही है. राज्य सरकार के द्वारा केंद्रीय सेवा के अधिकारियों को, राज्य विद्युत मंडल के कर्मचारियों को, प्रदेश के न्यायिक संवर्ग के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दे रही है. और राज्य के विभिन्न विभागों के लाखों कर्मचारियों को लंबीत दो प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं दे रही है. सरकार का यह दोहरा मापदंड प्रदेश के कर्मचारियों को हतोत्साहित करने वाला कदम है. इसी प्रकार अन्य 5 कर्मचारी हितैषी मांगो पर सरकार को विचार कर समुचित आदेश जारी करनी चाहिए. सभा में उपस्थित लोगों ने अपनी जायज मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिला शाखा अध्यक्ष संतोष पांडे की अगुवाई में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ श्री धनराज मरकाम को सौपा
. कार्यक्रम मे जिला संरक्षक शेख कलीमुल्लाह, अध्यक्ष संतोष पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेट्टी, सचिव एल बी एस जाटवर, विकासखंड शाखा अध्यक्ष विकास तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी, आईटीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तुलाराम पटेल, छात्रावास अधीक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री बिंदेश्वर राम रोतिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, राजेश मेहरा, राजस्व निरीक्षक संघ के श्रीमती एफ एम कुजूर कलेक्टरेट रायगढ़ के साथी रामदयाल पटेल छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश अजगले अपने साथियों उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक शेख कलीमुल्लाह द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन जिला शाखा अध्यक्ष संतोष पांडे द्वारा किया गया. कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव सेठी ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी और लंबित मांगो का शीघ्र निराकरण कर समुचित आदेश जारी करेगी.

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking