RAIGARH

संकुल केंद्र चांदमारी में आगामी सत्र संचालन हेतु बैठक का आयोजन

आज दिनॉंक 13/06/2026 को विभागीय निर्देश अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में संकुल प्राचार्य ‌श्री भरत लाल नामदेव की अध्यक्षता में संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र के सुचारू रूप से संचालन, शाला प्रवेश उत्सव हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में आवश्यक बैठक ली गई।इस बैठक संकुल अंतर्गत सभी शासकीय शालाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संकुल प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयक के निर्देश अनुसार पूरे उत्साह से भारत माता के जयघोष के साथ डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने बैठक में विद्यालय भवन,परिसर, शौचालय, रसोईघर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था,यूडाइस प्रोग्रेसन कार्य, शालेय रंग-रोगन, स्कूल रेडीनेस, प्रवेश हेतु सर्वे कार्य, उल्लास नवभारत साक्षरता, शाला की वार्षिक कार्य योजना, कर्मयोगी आनलाइन प्रशिक्षण,नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति, आय-जाति,निवास प्रमाण पत्र, शाला में शत् प्रतिशत निमांकन,गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अपार आई डी,प्रतियोगी परीक्षा एवं कैरियर मार्गदर्शन, शालाओं को प्राप्त संसाधनों का उचित उपयोग, सामुदायिक सहभागिता,एस एम सी एवं पी.टी.एम.आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की । संकुल प्राचार्य ‌और शैक्षिक समन्वयक ने शाला में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर शाला में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने एवं विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु कार्य करने हेतु प्रेरित किया। शिक्षकों से शाला की समस्याओं हेतु आवश्यक सुझाव भी लिए गए। सभी को नये शैक्षणिक सत्र में बेहतर सौचालन हेतु अग्रिम शुभकामनाओं के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

Sanjay Sahni

Editor in chief - Raegarhnews.in Mo.-9329266509

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking